Cricket / दिलीप कुमार के निधन पर शाहिद अफरीदी का ट्वीट हुआ वायरल, जानिए क्यों

Zoom News : Jul 07, 2021, 12:31 PM
Cricket | बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के निधन पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। अफरीदी ने ट्वीट में लिखा कि उनका जाना खैबर पख्तूनख्वा से लेकर मुंबई तक और पूरी दुनिया के फैन्स का बड़ा नुकसान है। दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था और अफरीदी ने अपने ट्वीट में इसका भी जिक्र किया है। अफरीदी ने लिखा कि जो भी अल्लाह का बंदा है, उसे उसके पास जाना ही होता है। दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई (बुधवार) को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में हुआ। दिलीप कुमार पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे, एक महीने के अंदर उन्हें दो बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था और उनका जन्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले 1922 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। ट्रैजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने 1944 में ज्यार भाटा फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1998 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान के निशान-ए-इम्तियाज सम्मान से सम्मानित किया गया था। अफरीदी ने दिलीप कुमार के लिए लिखा, 'जो अल्लाह के बंदे हैं, उन्हें अल्लाह के पास जाना ही होता है। खैबर पख्तूनख्वा से लेकर मुंबई तक, बल्कि पूरी दुनिया के यूसुफ खान के फैन्स के लिए यह बड़ा नुकसान है। वह हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगे। सायरा बानो साहिबा के साथ हमारी सहानुभूति है।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER