बॉलीवुड / शाहरुख की बेटी सुहाना खान बोल्ड अंदाज दोस्तों के साथ मस्ती करती आई नजर, देखें VIDEO

Zoom News : Feb 28, 2021, 08:48 PM
बॉलीवुड: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। अपने इन फैंस से जुड़ी रहने के लिए सुहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई दे जाती हैं। वो अपने सोशल एकाउंट पर बेहद दिलचस्प पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुहाना एक ऐसा ही पोस्ट कर चर्चाएं बटोरी हैं। उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। सुहाना का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सुहाना अपनी तीन गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि सुहाना की एक दोस्त ने तो मास्क पहन रखा है लेकिन बाकी सभी बिना मास्क के ही हैं। सुहाना इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस पहने हैं और कैमरे के सामने साइड से नजर आ रही हैं। वीडियो में सभी लड़कियां कैमरे के सामने क्यूट फेसेस बनाती दिख रही हैं। मालूम होता है कि सुहाना ने ये वीडियो किसी खास पार्टी के दौरान लिया है। यहां देखें सुहाना खान द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

सुहाना के कई फैन क्लब्स ने भी ये वीडियो साझा किया है। वीडियो में सुहाना की अदाओं पर उनके फैंस फिदा होते दिखाई दे रही हैं। यही कारण कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इससे पहले सुहाना का एक फोटोशूट खूब चर्चा में रहा था, जिसमें वो किचन में चीज़ और ग्रेटर के साथ पोज देती दिखाई दे रही थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER