बॉलीवुड / सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को पानी में फेंक कर किया 'बर्थडे विश', वीडियो वायरल

Zoom News : Jan 27, 2021, 10:03 AM
बॉलीवुड: टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मम्मी भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी बेस्टफ्रेंड शहनाज गिल को खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। 

दरअसल, शहनाज गिल ने एक होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें एक प्राइवेट पूल भी बना था। सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को पूल में गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने केक कट कराया। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

खबरों की मानें तो हाल ही में शहनाज गिल ने फैन्स से लाइव चैट कर गुजारिश की थी कि वह उनके लिए केक न भेजें। वह खराब होता है। इससे अच्छा उनके फैन्स गरीबों में वह केक बांट दें। इस नेकी को मद्देनजर रखते हुए शहनाज गिल के फैन्स चैरिटी सपोर्ट करेंगे, खासकर नॉर्थ अमेरिका के फैन्स।

मालूम हो कि बिग बॉस के अपने सीजन की शहनाज गिल कैटरीना कैफ मानी जाती थीं। सलमान खान ने उन्हें यह नाम दिया था। सीजन में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैन्स काफी पसंद करते थे। बाद में सीजन खत्म होने के बाद दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। इनके कई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुए, जिसमें दोनों मस्ती और रोमांस के मूड में नजर आए। पंजाब की शहनाज गिल काफी मशहूर सिंगर हैं। 

बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज गिल ने काफी वजन घटा लिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज वायरल होती हैं। वह कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट करा चुकी हैं। कई ब्रैंड्स उन्हें हायर कर अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन कर रहे हैं। कुछ समय पहले शहनाज गिल को इस बार के ‘बिग बॉस 14’ सीजन में सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। वह एपिसोड दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक रहा था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER