बॉलीवुड / मशहूर गायक बी प्राक के नवजात बच्चे की मौत, पोस्ट में छलका दर्द

गायक बी प्राक ने एक दुखद खबर की जानकारी दी है। उनके दूसरे बच्चे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फैन्स से उनकी निजता का ख्याल रखने के लिए कहा है। बी प्राक ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए इससे ज्यादा दर्दभरा कुछ नहीं हो सकता।

बॉलीवुड | गायक बी प्राक ने एक दुखद खबर की जानकारी दी है। उनके दूसरे बच्चे की जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने फैन्स से उनकी निजता का ख्याल रखने के लिए कहा है। बी प्राक ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए इससे ज्यादा दर्दभरा कुछ नहीं हो सकता। उनके इस पोस्ट पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया और उन्हें सांत्वना दी।

शेयर किया नोट

बी प्राक ने जो नोट शेयर किया है उसमें लिखा है, ‘अत्यंत पीड़ा के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे नवजात शिशु का निधन हो गया है। माता-पिता के रूप में हम जिस वक्त से गुजर रहे हैं वह सबसे दर्दनाक है। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम इस दुख से टूट गए हैं। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस वक्त हमारी निजता का ख्याल रखें। मीरा और बी प्राक।‘

सितारों ने जताया दुख

बी प्राक के पोस्ट पर करण जौहर ने लिखा, ‘मेरे विचार और प्रार्थनाएं आप दोनों के साथ हैं।‘ गौहर खान लिखती हैं, ‘ओह गॉड, भगवान आपको और आपकी पत्नी को मजबूती दे। बच्चे के लिए प्रार्थना जो अब एंजेल है।‘ नीति मोहन ने कमेंट किया, ‘आपके लिए प्रार्थना।‘ उनके अलावा अली गोनी, मीका सिंह और नेहा धूपिया सिहत अन्य ने कमेंट किया है।

इसी साल अप्रैल में दी थी जानकारी

बता दें कि बी प्राक और मीरा ने इसी साल अप्रैल में बताया था कि वो दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। उनकी शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई है। बी प्राक के पहले बच्चे का जन्म 2020 में हुआ था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER