राजधानी पटना के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि नया स्मार्ट सिलेंडर जो एलपीजी सिलेंडर की तुलना में हल्का और कम कीमत वाला है। वह राजधानी पटना की एजेंसियों में पहुंच चुका है। जो लोग भी इसने सिलेंडर को लेना चाहते हैं उन्हें अपने गैस एजेंसी जाकर अपने पुराने सिलेंडर को कन्वर्ट कराना होगा तथा सिक्योरिटी मनी देकर स्मार्ट रसोईघर सिलेंडर का लाभ ले सकते हैं। इस सिलेंडर की सबसे खास बात साधारण रसोई गैस सिलेंडर का वजन 30 से 31 किलो होता है वही इस स्मार्ट सिलेंडर का वजन मात्र 16 किलो होगा।
The SMART new age state-of-the-art #indane Composite Cylinder was launched in Patna by
— IOCL BIHAR & JHARKHAND (@IOCL_BIHAR) September 26, 2021
Mr Vibhash Kumar, ED&SH, BSO. A delight for us to hand over the translucent body,aesthetically designed Cylinder to Dr P K Singh, Director, AIIMS Patna.Thank you for being our valued customer. pic.twitter.com/hiZ9ZDmvK5
पटना के इन चार गैस एजेंसियों में पहुंचा स्मार्ट सिलेंडर, जानिए शुल्क जानकारी के अनुसार यह नया स्मार्ट सिलेंडर फाइबर से बना होगा जो बिल्कुल पारदर्शी रूप से बनाया गया है। इसमें ग्राहक को यह पता चल जाएगा कि आपके रसोई गैस में कितनी गैस बची हुई है जिसके बाद गैस खत्म होने की समस्या से पटना के लोगों को राहत मिलेगी। बात करें इसके शुल्क की तो 10 किलो वाला स्मार्ट सिलेंडर 692.50 जबकि 5 किलो वाला रसोई सिलेंडर 363 रूप में प्राप्त होगा। जहां 10 किलो वाले सिलेंडर का कुल वजन 16 किलो होगा वही 5 किलो सिलेंडर का कुल वजन 7.3 किलो होगा जिसके बाद आपको भारी भरकम सिलेंडर से राहत मिल जाएगी। वर्तमान समय में पटना के चार गैस एजेंसियों में स्मार्ट सिलेंडर की व्यवस्था की गई है जो की ज्योति कलश, शहीद गणेश, राजधानी इंटरप्राइजेज, अंजलि फ्लेम में यह उपलब्ध है और धीरे-धीरे जमशेदपुर तथा राज्य से बड़े शहरों में भी स्मार्ट सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा।
