कोलकाता: सांप कहीं भी निकले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यह किसी फ्लाइट में निकल आए तो चौंकाने वाली बात होगी और वहां अफरातफरी जरूर मच जाएगी। ऐसा ही कुछ नजारा एक फ्लाइट से सामने आया जब वहां अचानक लोगों के सामने सांप पहुंच गया।
दरअसल, यह घटना कोलकाता में हुई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे लोगों ने सामने देखा तो एक सांप नजर आया। यह सांप फ्लाइट के अंदर से ही निकला। जब स्टाफ ने देखा कि फ्लाइट के अदंर सांप है तो उनके होश उड़ गए।
Perhaps the snake wanted an @IndiGo6E flight as a belated 15th birthday offer yesterday.
— Tarun Shukla (@shukla_tarun) August 6, 2021
Thankfully, taken away by the Kolkata forest department. But just look at the speed : 🐍 ✈ pic.twitter.com/5oKg7zBcUX
इंडिगो एयरलाइन्स की ये फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जाने वाली थी। जैसे ही यात्रियों का सामान रखने के लिए कर्मचारी कार्गो तक पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक लंबा-मोटा सा सांप दिखा। ये सांप तेजी से इधर-उधर टहल रहा था और वह प्लेन के अंदर जाने की कोशिश करता है।
सांप को देखते ही तुरंत इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। उन्होंने वन विभाग को इसके बारे में बताया। मौके पर वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू करने पहुंच गई. वो इसे रेस्क्यू कर साथ ले गए। यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए अलग प्लेन का अरेंजमेंट करवाया गया।
बताया कि प्लेन के कोलकाता आने से पहले ही सांप उसके अंदर था। फिलहाल सांप को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यहां देखें वीडियो..
