बॉलीवुड / सुशांत सिंह की याद में बहन श्वेता कीर्ति ने शेयर किया वीडियो, बनाई SSR रंगोली

Zoom News : Nov 17, 2020, 01:34 PM
बॉलीवुड डेस्क | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवाली के मौके पर सुशांत सिंह को याद करने के लिए फैंस का आभार जताया है। श्वेता सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि दिवाली के मौके पर फैंस ने सुशांत को किस तरह से याद किया है। दो मिनट पांच सेकंड के इस वीडियो में फैंस ने सुशांत के नाम की रंगोली बनाई है। कई लोगों ने सुशांत की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाई।

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे फैंस ने सुशांत को समर्पित रंगोली बनाईं और उनके लिए प्रार्थना की। एक रंगोली में उन्हें और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन को दिखाया, जिनकी जून में सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले मौत हो गई थी। श्वेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस का समर्थन और इतना प्यार दिखाने के लिए आभार जताया।

यहां देखिए श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा शेयर किया गया वीडियो-

फैंस को किया धन्यवाद

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा,"ये दिवाली सुशांत वाली....निश्चित रूप से ये था। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने भाई को अपनी प्रार्थनाओं और दिलों में रखते हुए दिवाली मनाई। हैशटैग दिवाली फोर एसएसआर हैशटैग ये दिवाली सुशांत वाली। तुम लोग हमारा परिवार हो। जिस चरणबद्ध तरह से हम आपके समर्थन और प्यार को महसूस करते हैं, उसके लिए धन्यवाद।"

14 जून को किया सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था।  उनके फैंस और श्वेता न्याय की मांग कर रहे थे, और मामले की सीबीआई जांच के लिए भी कहा था। सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसकी मौत की जांच कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER