मनोरंजन / अजय देवगन के दमदार डायलॉग के साथ 'तानाजी' का गाना 'शंकरा रे शंकरा' का टीजर हुआ रिलीज

Zoom News : Dec 02, 2019, 03:01 PM
अजय देवगन जल्द ही सिनेमाघरों में छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे की बहादुरी और वीरता पर आधारित फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर दस्तक देने वाले हैं। कुछ दिनों पूर्व इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अब बारी है फिल्म के गाने की। फिल्म का पहला गाना 'शंकरा रे शंकरा' है, जो कल यानी 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। अजय देवगन ने 'शंकरा रे शंकरा' गाने का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए दी है। 


सामने आए 'शंकरा रे शंकरा'  गाने के टीजर में अजय देगवन योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। वह हाथों में तलवार थामें कह रहे हैं 'दुश्मन को हराने से पहले दुश्मन को देखा चाहता हूं।' उनके इस डायलॉग के बाद काफी शानदार म्यूजिक प्ले होता है और अजय देवगन की धांसू अंदाज नजर आता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे। तानाजी में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस है। वे तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल निभा रही हैं। 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

जानिए क्या था तानाजी मालुसरे


तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा थे।  वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी को उनके वीर और बहादुर इरादों से लिए जाना गया। तानाजी को 1670 में हुए सिन्हागढ़ युद्ध में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है

 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER