IND vs SA T20 / दूसरा टी-20 टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया- देखें प्लेइंग 11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो इस मैदान पर पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। मैच से पहले युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन हुआ।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्त्या और केशव महाराज नहीं खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। श्रीनगर से मैच देखने आई एक फैमिली ने कहा- हम अच्छे गेम को सपोर्ट करेंगे। मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड शुरू किए गए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम (कप्तान), रेज़ा हेंड्रिक्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लूथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER