कश्मीर में टारगेट किलिंग / पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारी, 15 घंटे के अंदर दूसरी घटना

कश्मीर में आतंकियों ने 15 घंटे के अंदर टारगेट किलिंग की दूसरी घटना को अंजाम दिया हैI पुलवामा में शुक्रवार सुबह आतंकियों ने घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी I इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

कश्मीर में आतंकियों ने 15 घंटे के भीतर टारगेट किलिंग की दूसरी घटना को अंजाम दिया है।

पुलवामा में शुक्रवार सुबह दहशतगर्दों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। 



स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि रियाज अहमद ठोकर अपने घर गुदूरा में मौजूद थे। इस बीच कुछ आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने  अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले बडगाम में गुरुवार शाम को दफ्तर में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER