- ऑस्ट्रेलिया,
- 06-Sep-2020 12:31 PM IST
आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के समुद्र तट के पास दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कैमरे में कैद हुआ है। इसकी लंबाई 82 फीट और वजन करीब 1 लाख किलो है। डेली स्टार की खबर के अनुसार, दुनिया के इस सबसे बड़े जानवर का नाम ब्लू व्हेल है जिसके फुटेज बहुत ही रेयर हैं। इस नजारे को @seansperception इंस्टाग्राम नाम के यूजर ने 18 अगस्त को अपलोड किया था जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।ब्लू व्हेल सतह पर कम ही नजर आती हैं और उन्हें देख पाना बहुत ही दुर्लभ होता है। ब्लू व्हेल का यह वीडियो भी आसमान से रिकॉर्ड किया गया है।ब्लू व्हेल समुद्र में तटों से बहुत दूर रहती हैं। उनकी संख्या बहुत बड़े इलाके मे फैली होती हैं। उनक माइग्रेशन और रहने की जगह के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। ब्लू व्हेल 36 हजार किलोग्राम तक रोज खाना खाती है। उनके खाने में ज्यादातर क्रिल होती हैं। ब्लू व्हेल की जीभ एक हाथी के बराबर और उसका दिल एक कार के बराबर होता है।
