Lakme Fashion Week / रैम्प वॉक के दौरान Oops मोमेंट की शिकार हुईं ये अभिनेत्री, खुला लहंगा: देखे वीडियो

AMAR UJALA : Feb 17, 2020, 01:30 PM
बॉलीवुड डेस्क | मुंबई में बीते एक हफ्ते से लक्मे फैशन वीक का आयोजन चल रहा था। इस दौरान खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने रैम्प वॉक किया। अभिनेत्री और निर्माता दिव्या खोसला कुमार भी लक्मे फैशन वीक में नजर आईं लेकिन इस दौरान वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। 

रैम्प वॉक के लिए दिव्या ने सिल्वर कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस कैरी किया। खुले बालों के साथ रेड लिप्स्टिक में दिव्या काफी जच रही थीं। दिव्या रैम्पवॉक करने के लिए जैसे ही मंच पर पहुंचीं उनकी ड्रेस का साइड बटन खुल गया। 

अचानक हुए इस मोमेंट को दिव्या ने बहुत खूबसूरती के साथ संभाला। दिव्या ने तुरंत अपने कमर पर हाथ रखकर ड्रेस को जोर से पकड़ लिया और सामान्य तरीके से रैम्प वॉक करने लगीं। दिव्या ने जिस तरह प्रजेंस ऑफ माइंड का उदाहरण दिया उसके बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है।

एक यूजर ने लिखा- 'उन्होंने खुद को बहुत अच्छी तरह से संभाला।' एक अन्य ने कहा- 'बहादुर लड़की।' एक  यूजर ने लिखा, 'जिस तरह का प्रजेंस ऑफ माइंड दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है। सेल्फ कॉन्फिडेंस कमाल का है।' 

लैक्मे फैशन वीक में आखिरी दिन करीना कपूर ने रैम्प वॉक किया। करीना ने ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ था। हर बार की तरह वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करीना लक्मे का चेहरा रही हैं। पूरा शो उन्हीं के इर्द गिर्द था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER