बॉलीवुड / फिर वायरल हुआ प्रिया प्रकाश का नया VIDEO, इस बार आंखों से नहीं अवाज से जीता दिल

सोशल मीडिया सेंसेशन से फिल्मस्टार बनीं प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर अपने एक नए वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, प्रिया इस बार अपनी आंखों के कारण नहीं, बल्कि अपनी सुरीली अवाज की वजह से चर्चा में हैं। अपने पहले वीडियो में जहां प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता था और रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गई थीं, वहीं अब वह अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपनी दीवाना बना रही हैं।

बॉलीवुड डेस्क: सोशल मीडिया सेंसेशन से फिल्मस्टार बनीं प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) एक बार फिर अपने एक नए वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, प्रिया इस बार अपनी आंखों के कारण नहीं, बल्कि अपनी सुरीली अवाज की वजह से चर्चा में हैं। 

धूम मचा रहा प्रिया का नया वीडियो 

अपने पहले वीडियो में जहां प्रिया प्रकाश ने आंख मारकर लोगों का दिल जीता था और रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गई थीं, वहीं अब वह अपनी सुरीली आवाज से लोगों को अपनी दीवाना बना रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया 'हाय रामा ये क्या हुआ' गाने को गाती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए, प्रिया का ये नया वीडियो- 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में तारीफ मिली थी, यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। खबर है कि वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' में भी नजर आने वाली हैं। बीते साल 'श्रीदेवी बंगलो' का ट्रेलर सामने आया था, लेकिन उस पर बोनी कपूर ने आपत्ती जताई थी, जिसके बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।