New Parliament: देश को आज नई संसद की सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि इस कार्यक्रम में कई विपक्षी दल विरोध के चलते हिस्सा नहीं लेंगे। यहां एक और अहम बात ये है कि आज ही लोकसभा में सेंगोल स्थापित किया जाएगा, जोकि अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक है। इसे तमिल रीति-रिवाजों के साथ स्थापित किया जाएगा और 6 अधीनम इसे पीएम मोदी को सौंपेगे।
नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी नए संसद भवन पहुंच गए हैं. वह फिलहाल नए संसद भवन के पूजा स्थल पर हैं. थोड़ी देर में उद्घाटन समारोह शुरू होगा. उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूजा हवन के साथ होगी.
नए संसद भवन के लिए रवाना हुए महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष को पीएम मोदी का अच्छ काम रास नहीं आ रहा है लेकिन देश के लोग पीएम मोदी के साथ हैं.
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
पीएम मोदी ने नए संसद भवन पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पीएम मोदी आगवानी करने नजर आए. उद्घाटन समारोह की शुरुआत पूजा-हवन से होगी.
75 रुपए का नया सिक्का भी जारी करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी उद्घाटन समारोह के दौरान 75 रुपए का नया सिक्का भी जारी करेंगे. इस पर नए संसद भवन की तस्वीर होगी. तस्वीर के ठीक नीचे साल 2023 भी लिखा होगा. इसके अलावा इस पर अशोक चिन्ह भी अंकित होगा.
तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधीनम नए संसद भवन की ओर रवाना
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधीनम नए संसद भवन के लिए रवाना हुए हैं।
वेल्लकुरुचि अधीनम बोले- भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण
तमिलनाडु के वेल्लकुरुचि अधीनम के 18वें पुजारी ने दिल्ली में कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा। स्पीकर की कुर्सी के पास 'सेंगोल' लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कल सभी अधीनम को सम्मानित किया।
गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी पहुंचे नए संसद भवन
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए धीरे-धीरे नेता संसद भवन पहुंचने लगे हैं. गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संसद भवन पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में पीएम मोदी भी नए संसद भवन पहुंचेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7.15 बजे पहुंचेंगे और 7.30 बजे से गांधी मूर्ति के पास बने पंडाल में विधिवत पूजा आरंभ होगी.
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
नई संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मुकम्मल इंतजाम किए हैं। तकरीबन 8,000 से ज्यादा पुलिसवालों की तैनाती की गई है। दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, सभी मेजर स्टेप उठाए गए हैं। पहलवानों के प्रदर्शन के सवाल पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसी भी तरीके से सुरक्षा में चूक नहीं होने देंगे।
क्या है शेड्यूल
7 बजे- कार्यक्रम की शुरुआत
7.15 बजे- पीएम मोदी संसद भवन पहुंचेंगे
9.30 बजे- लॉबी में प्रार्थना सभा का आयोजन
11.30 बजे- दूसरे इवेंट में अतिथियों का आगमन
12 बजे- मंच पर मुख्य अतिथि आएंगे
12.07 बजे- राष्ट्रगान होगा
12.17 बजे- दो फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी
12.29 बजे- उपराष्ट्रपति संबोधित करेंगे
12.33 बजे- राष्ट्रपति संबोधित करेंगी
12.38 बजे- नेता प्रतिपक्ष का संबोधन होगा
1.05 बजे- पीएम मोदी सिक्का व स्टांप जारी करेंगे
1.10 बजे- पीएम मोदी संबोधित करेंगे
इसी के साथ रविवार के दिन पीएम मोदी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' का 101वां कार्यक्रम करेंगे व देश के नाम संदेश जारी करेंगे।
