बॉलीवुड / ब्लैक में बिकी थी ममता कुलकर्णी की टॉपलेस तस्वीरें, बोल्ड इमेज की वजह से रहीं चर्चा में

AMAR UJALA : Apr 20, 2020, 08:08 PM
बॉलीवुड डेस्क | 1992 में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवाया था। उस समय के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। सितंबर 1993 में जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गईं। इस फोटोशूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं। कहा जाता है उस वक्त लोगों ने मैगजीन का वो अंक ब्लैक में भी खरीदा था।

ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री ममता का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन किसी से छुपा नहीं है। छोटा राजन से लेकर कई गैंगस्टर के साथ उनका नाम जुड़ा। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ ममता कुलकर्णी का रिश्ता लंबे अरसे तक चला और फिर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उनका फिल्मों से नाता छूट गया और विवादों से जुड़ गया।

बड़े एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता को वह स्टारडम नहीं मिल पा रहा था जिसकी उन्हें चाहत थी। लेकिन बोल्ड इमेज के बाद एक समय ऐसा आया जब ममता को बॉलीवुड में रिजेक्शन क्वीन के नाम से जाना जाने लगा। ममता ने उस दौर के कई सुपरस्टार्स जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था।

केवल हीरो ही नहीं उस दौर की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वाली ममता ने कई फिल्मों सपूत, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बंधन, आंटी नंबर 1, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम करने से भी इनकार कर दिया था। राकेश रोशन, राज कुमार संतोषी जैसे बड़े निर्देशक ममता के घर के चक्कर काटने लगे थे।

साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। करन अर्जुन में ममता सलमान के अपोजिट कास्ट हुईं। इस फिल्म के एक गाने 'मुझको राणा जी..' ने ममता की शोहरत में चार चांद लगा दिए। ममता ने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया लेकिन फिल्मों में ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद ममता अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER