मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित कांटी में ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर (collision between a tractor and a Scorpio ) हो गई जिसमें में 11 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी शव सड़क पर ही थे और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दुर्घटना के बारे में कांटी थाना के दरोगा सचिदानंद सिंह ने बताया कि सभी मृतक मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले थे।
Bihar: 11 dead, 4 injured in a collision between a Scorpio vehicle and a tractor on NH-28 in Kanti Police Station area of Muzaffarpur https://t.co/PQpPvK9s9u pic.twitter.com/ZHSzjbi9lu
— ANI (@ANI) March 7, 2020
बताया जा रहा है कि कांटी थाना क्षेत्र के टरमा चौक के पास एनएच 28 के हेल्प केयर के सामने ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई जिससे ये हादसा हुआ। मौके पर कांटी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि चार अन्य की मौत स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
