Coronavirus / गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव

AMAR UJALA : Aug 04, 2020, 08:19 PM
Coronavirus: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मंगलावर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।'

जानकारी के मुताबिक, उनके कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और फिर उनका कोरोना टेस्ट किया गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका इलाज अभी चल ही रहा है। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी थी। 

गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा था, 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER