Unlock 5.0 / अनलॉक 5 की गाइडलाइंस जारी, जानिए खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Zoom News : Sep 30, 2020, 08:58 PM
अनलॉक 5 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। 15 अक्टूबर से देश में सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय विस्तृत रूप से दिशानिर्देश जारी करेगा। 

15 अक्टूबर से स्विमिंग पूल को भी इजाजत

गृह मंत्रालय ने तैराकों के ट्रेनिंग के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने वाले स्विमिंग पूल को भी 15 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दे दी है। 

मनोरंजन पार्क भी होंगे गुलजार

इसके अलावा मनोरंजन पार्कों को भी 15 अक्टूबर से खोलने की इजाजत मिल गई है। गृह मंत्रालय ने मनोरंजन पार्क और इसी के जैसे दूसरी जगहों को भी खोलने की इजाजत दे दी है। 

B2B प्रदर्शनी को भी इजाजत

गृह मंत्रालय ने बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी को भी 15 अक्टूबर से इजाजत दे दी है।

स्कूल पर फैसला 15 अक्टूबर के बाद

स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट और दूसरी शिक्षण संस्थाओं को खोलने पर गृह मंत्रालय ने कहा है कि संबंधित राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश 15 अक्टूबर के बाद इस बारे में फैसला ले सकेंगी। इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्कूल प्रबंधन और दूसरी एजेंसियों से बात करेंगी। 

सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत मिलने पर फिल्म जगत ने खुशी जताई है। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कहा है कि ये सप्ताह की सबसे अच्छी खबर है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER