IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बल्ले से हल्ला बोलते हुए इतिहास रच दिया। क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा तेजी से चमक रहा है और महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। IPL 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। जयपुर में सीजन के पहले मुकाबले में सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ते हुए धमाका कर दिया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए अपना दूसरा IPL शतक पूरा किया।
वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स
इससे पहले 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज ने IPL 2025 में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था। इस मैच में वैभव ने पहली ही गेंद से हैदराबाद के गेंदबाजों को आंड़े हाथ लिया। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए सभी को चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में पहले नंबर पर पहुंचा दिया। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 45 रन बनाते ही T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए और यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल 29 दिन की उम्र में हासिल की, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
सूर्यवंशी ने अपने T20 करियर की 26वीं पारी में 1000 रन पूरे किए। इस तरह वह T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह आंकड़ा 31 पारियों में छुआ था। वैभव ने IPL में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ एक बार फिर कमाल कर दिया। इस धमाकेदारी पारी की बदौलत उन्होंने IPL 2026 में सात मैचों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना लिए हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय
पिछले सीजन का शानदार प्रदर्शन
पिछले सीजन सूर्यवंशी IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद T20 फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। यह शतक IPL के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। 92 रहा।
