बॉलीवुड / वरुण धवन के बाद अब श्रद्धा कपूर करने जा रही है शादी, दिया हिंट

Zoom News : Jan 27, 2021, 10:40 PM
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच वरुण ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर हिंट दिया है। दरअसल, श्रद्धा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर वरुण और नताशा को शादी की बधाई। इस पर रिप्लाई करते हुए वरुण ने ऐसी बात कह दी, जिससे लोग अंदाजा लगा रहा है कि रोहन जल्द ही श्रद्धा कपूर से शादी करने वाले हैं। 

रोहन ने वरुण और नताशा की शादी की तस्वीर पोस्ट करते लिखा, ''वरुण और नताशा को बधाई। जब आपको पता चलता है तो पता चल ही जाता है। वरुण धवन आप लकी इंसान हैं।'' इसके जवाब में वरुण धवन ने लिखा, ''हां, मैं सच में हूं। उम्मीद है कि आप भी तैयार हैं।'' वरुण के इस कमेंट से लोग रोहन और श्रद्धा की शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं।

श्रद्धा कपूर और रोहन को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की। साल 2020 में श्रद्धा की शादी की खबरें आई थीं, जिसे लेकर उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा था, ''अभी, मेरे पास फिल्मों के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचना का टाइम नहीं है। और जैसा कि आपने कहा ये सिर्फ बज़ है।''

साल 2019 में शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर स्पॉटबॉय से बात की थी। उन्होंने श्रद्धा की शादी की खबरों को लेकर कहा था कि यह झूठ है। श्रद्धा कपूर का अगले 4-5 साल शादी करने का कोई प्लान नहीं है। इन दिनों वह अपने प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। उनकी शादी की खबरें बकवास हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER