बॉलीवुड / रणवीर के न्यूड फोटोज पर बोलीं विद्या बालन, हमें भी आंखें सेंकने दीजिए

Zoom News : Jul 29, 2022, 11:15 AM
बॉलीवुड | रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर कई सिलेब्स का बयान आ चुका है। अब रणवीर के पक्ष में बोलने वाली लेटेस्ट सिलेब्रिटी हैं विद्या बालन। विद्या बालन से जब रणवीर की इन चर्चित तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। विद्या बालन बोलीं, महिलाओं को भी इस नजारे का मजा लेने दीजिए क्योंकि बॉलीवुड ऐक्टर ने पहली बार नेकेड पोज दिया है। विद्या गुरुवार को फटका मराठी सिने अवार्ड्स में थीं। इस दौरान उनसे रणवीर पर सवाल किया गया था।

विद्या बोलीं पहली बार कोई आदमी कर रहा है

विद्या बालन अपने दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अवॉर्ड शो में उनसे रणवीर सिंह की तस्वीरों पर रिऐक्शन मांगा गया तो वह बोलीं, अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना। जब उनसे रणवीर पर हुई एफआईआर का जिक्र किया गया तो वह बोलीं, अगर किसी को तस्वीरों से दिक्कत है तो उन्हें नहीं देखनी चाहिए। शायद उनके पास ज्यादा काम नहीं है, इसलिए वे इन सब चीजों में वक्त बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको पसंद नहीं है तो पेपर बंद कर दीजिए या फेंक दीजिए, जो मर्जी कीजिए, एफआईआर करवाने की क्या जरूरत है?

सपोर्ट में इंडस्ट्री

रणवीर सिंह की तस्वीरें 21 जुलाई को आई थीं। तब से लेकर अब तक सुर्खियों में हैं। इन फोटोज पर अब तक कई एफआईआर की खबरें आ चुकी हैं। इंडस्ट्री के कई लोग रणवीर को सपोर्ट में आ चुके हैं। इनमें अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री जैसे नाम शामिल हैं। आलिया भट्ट ने कहा था कि रणवीर उनके फेवरिट हैं और वह उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकतीं। वहीं राम गोपाल वर्मा भी कह चुके हैं कि महिलाएं ऐसा कर सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER