News18 : Jul 01, 2020, 03:07 PM
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी वेब सीरिज को लेकर चर्चा में हैं। बड़े पर्दे पर वह कब और किसके साथ नजर आएंगी। इसका खुलासा अभी तक उन्होंने नहीं किया है। फिल्मों से वो भले दूर हो लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वो छाई रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक फोटो शेयर की है, जिसने उनके फैंस को पागल कर दिया है। अनुष्का की नई तस्वीर को देखने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और उनके पति विराट कोहली (Virat Kholi) भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती है, लेकिन आज जिस अंदाज में उन्होंने अपनी तस्वीर को शेयर किया, उनका वह सेक्सी, हॉट और बिंदास लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, वोग मैगजीन के कवर पेज पर ब्लू कलर की स्विमिंग कॉस्टयूम पहने अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही है। फोटो में वह पानी में बैठी हुई बहुत हॉट पोज दे रही है।

उनके बाल हल्के गीले बालों हैं। फोटोशूट में अनुष्का बेहद बोल्ड लुक दे रही हैं। मैगजीन के कवर पर छाईं अनुष्का का लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैंसोशल मीडिया पर पत्नी का ये हॉट अवतार देखने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उनकी तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने आग और दिल वाली इमोजी शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है।वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने प्रोडक्शन में कदम रख लिया है। अभी हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस दो वेब सीरीज 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। यह दोनों ही वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई। अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं।