एंटरटेनमेंट / कभी इस मॉडल के प्यार की गिरफ्त में थे विराट कोहली, क्या आप जानते हैं इन्हें?

News18 : May 06, 2020, 08:23 AM
एंटरटेनमेंट डेस्क | टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) की बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से भले ही शादी हो गई हो लेकिन आज भी वो करोड़ों लड़कियों के दिल की धड़कन हैं। शादी से पहले विराट मोस्ट एलिजेबल बैचलर की लिस्ट में टॉप पर रहा करते थे। अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले विराट का नाम ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लिटे के साथ जुड़ चुका है। इजाबेल को आप कई विज्ञापनों में देख चुके होंगे।

इजाबेल लिटे एक ब्राजीलियन मॉडल हैं। साथ ही उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। इजाबेल ने साल 2012 में आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'सिक्सटीन' में भी काम किया। विराट कोहली के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा खुद इजाबेल ने साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि- 'हां, हम दोनों 2 साल तक रिलेशनशिप में थे। दो साल के बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म किया था, लेकिन हम आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।'

मीडिया को भी विराट कोहली और इजाबेल के अफेयर की भनक लग चुकी थी। साल 2012 में दोनों के अफेयर के चर्चे हर अखबार में हुए थे। इतना ही नहीं विराट, इजाबेल के साथ सिंगापुर में शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट किए गए थे। उस वक्त इजाबेल इतना जाना-माना चेहरा नहीं थीं क्योंकि उसके बाद ही उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।

खैर, आपको बता दें कि विराट कोहली और इजाबेल की मुलाकात सिंगापुर में एक विज्ञापन के सिलसिले में हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। खबरों की मानें तो विराट और इजाबेल एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते थे, लेकिन पब्लिकली दोनों ने उस वक्त अपने रिश्ते के बारे में किसी से बात नहीं की। वहीं इजाबेल के करीबी दोस्तों का कहना है कि वो विराट के बारे में काफी सीरियस थीं और विराट से बेहद प्यार करती थीं। इजाबेल अक्सर विराट से मिलने उनके होमटाउन दिल्ली पहुंच जाया करती थीं। हालांकि, इजाबेल के साथ विराट ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा। आज टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बेहद खुद हैं। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में शादी कर ली थी।

उधर इजाबेल इस साल की शुरुआत में दक्षिण सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में नजर आईं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की डेटिंग की खबरें छाई रहीं पर इन खबरों की कभी कोई पुष्टि नहीं हुई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER