नागरिकता कानून विरोध / हम शांति के साथ CAA के विरोध में प्रदर्शन करेंगे- सीएम अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज चिंताजनक हालात है। साथ ही लोगों से कल के शांति मार्च में शामिल होने का आह्वान भी किया। सीएम गहलोत ने कहा कि NRC के लिए केंद्र सरकार धमकी दे रही है। केंद्र सरकार यह देश पर थोपना चाहती है। विरोध के बावजूद भी CAA बनाया गया। ऐसे में कल हम शांति के साथ CAA के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज चिंताजनक हालात है। साथ ही लोगों से कल के शांति मार्च में शामिल होने का आह्वान भी किया। सीएम गहलोत ने कहा कि NRC के लिए केंद्र सरकार धमकी दे रही है। केंद्र सरकार यह देश पर थोपना चाहती है। विरोध के बावजूद भी CAA बनाया गया। ऐसे में कल हम शांति के साथ CAA के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। 

CAA को लेकर विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया: 

सीएम गहलोत ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलना चाहिए। CAA को लेकर विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया। इस मुद्दे को लेकर देश में बहस नहीं कराई गई। अब फैसले के खिलाफ युवा सड़क पर आ गए हैं। कल जयपुर से पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि सभी धर्म के लोग शांति से रहना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी के बहकावे में नहीं आने की भी अपील की। 

लोकतंत्र में प्रदर्शन से किसी को रोका नहीं जा सकता:

उन्होंने कहा कि कल प्रदेश में कुल 21 जगह प्रदर्शन हुए। जोधपुर व बीकानेर में मामली घटनाओं को छोड़कर शांति पूर्वक विरोध किया गया। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन से किसी को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन हिंसा का भी कोई स्थान नही हैं। 

कल बिल के खिलाफ शांति मार्च निकालेगी कांग्रेस:

गौरतलब है कि 22 दिसंबर को जयपुर में कांग्रेस इस बिल के खिलाफ एक शांति मार्च भी निकालने जा रही है, जिसमें कांग्रेस सहित विभिन्न दलों विभिन्न संगठनों नागरिक समूहों के लोग अल्बर्ट हॉल से लेकर महात्मा गांधी सर्किल तक पैदल मार्च करेंगे।