बॉलीवुड / आकांक्षा पुरी ने शेयर की मीका सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर उड़ीं रिलेशन की खबरें

Dainik Bhaskar : Aug 19, 2020, 11:08 PM
बॉलीवुड डेस्क | मीका सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहत खन्ना के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब सिंगर मीका का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से जोड़ा जा रहा है। इन खबरों की वजह है आकांक्षा की लेटेस्ट पोस्ट जिसमें वो मीका की गोद में बैठी हुईं रोमांटिक पोज कर रही हैं।

हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो मीका की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर मीका पाजी के घर की है जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को गुड नाइट मैसेज दिया है। इस कोजी फोटो को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इसी तरह की तस्वीरें कुछ दिनों पहले चाहत खन्ना ने साथ भी शेयर की गई थीं।

आकांक्षा के बाद मीका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्ट्रेस को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग दोनों के रिश्ते पर विचार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

चाहत खन्ना के साथ थी रिलेशन की खबरें

मीका सिंह और चाहत खन्ना कुछ दिनों से लगातार रिश्ते की खबरों के चलते सुर्खियों में थे। दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही थी। गौरतलब है कि दोनों एक ही बिल्डिंग में साथ रहते है जिसके चलते कई मौकों पर दोनों को हैंगआउट करते देखा गया है। रिलेशन की चर्चा के अलावा दोनों जल्द ही एक म्यूजिक एलबम में साथ आने वाले हैं जिसके प्रमोशन के लिए मीका, चाहत और शेफाली जरीवाला के साथ कपिल शर्मा शो भी पहुंचे थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER