फिल्मों के निर्माण में इन दिनों बजट का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और भारत में जहां 1000 करोड़ रुपये के बजट वाली 'वाराणसी' और 4000 करोड़ रुपये की लागत से 'रामायण' जैसी फिल्मों का निर्माण हो रहा है, वहीं कमाई के मामले में चीन में बड़े बजट की फिल्में जैसे 'झा 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही हैं। इसी तर्ज पर सऊदी अरब ने भी बड़े बजट के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखा और एक फिल्म पर 1400 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस फिल्म में हॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी शामिल किया गया, लेकिन परिणाम उम्मीद के विपरीत रहा। 6 प्रतिशत प्रोडक्शन बजट डुबाते हुए दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन गई।
सऊदी मीडिया ग्रुप की महत्वाकांक्षी परियोजना
नवंबर 2021 में सऊदी मीडिया ग्रुप MBC Group की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, MBC Studios ने 'डेजर्ट वॉरियर' (Desert Warrior) नाम की फिल्म का ऐलान किया था। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य सऊदी फिल्म इंडस्ट्री में नई जान फूंकना और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना था। इस बड़े प्रोजेक्ट को JB Pictures, AGC Studios और Studio Mechanical ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रुपर्ट व्यात को सौंपी गई थी, जिन्हें 'राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' जैसी सफल फिल्म के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी
फिल्म 'डेजर्ट वॉरियर' में कलाकारों की एक बड़ी फौज शामिल की गई थी। इसमें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के नए कैप्टन अमेरिका, एंटनी मैकी ने 'हंजला' का मुख्य किरदार निभाया। उनके साथ ऑस्कर विजेता अभिनेता बेन किंग्सले ने 'सम्राट किसरा' की भूमिका अदा की और फिल्म के अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों में दक्षिण अफ्रीका के अभिनेता शार्लटो कोप्ले शामिल थे, जो 'डिस्ट्रिक्ट 9' और 'ओल्ड बॉय' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने यहां सपोर्टिंग रोल निभाया। वहीं, ब्रिटिश सऊदी अभिनेत्री आयशा हार्ट ने 'राजकुमारी हिंद' का किरदार निभाया।
फिल्म के मुख्य आंकड़े और विफलता
इतने बड़े निवेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह विफल रही और 1400 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद मात्र 6 करोड़ रुपये की कमाई ने इसे फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक विफलता बना दिया है। फिल्म का निर्माण सऊदी अरब की फिल्म इंडस्ट्री को वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए किया गया था, लेकिन यह अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप के रूप में दर्ज हो गई है।
