Coronavirus / दुनिया में कोरोना से अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

Zoom News : Dec 05, 2020, 09:07 AM
World Coronavirus Update: अमेरिका, ब्राजील, टर्की, रूस समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। दुनिया में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6।72 लाख नए मामले सामने आए और 12,052 संक्रमितों की जान चली गई है। इससे पहले 3 दिसंबर को रिकॉर्ड 6।88 लाख केस आए थे और सबसे ज्यादा 12,834 लोगों की मौत हुई थी। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद इटली, मैक्सिको, ब्राजील, पोलांड, भारत, रूस, जर्मनी, फ्रांस में मौत के सबसे ज्यादा केस आए।

कोरोना से अबतक सवा 15 लाख मौत

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक छह करोड़ 62 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अबतक 15 लाख 23 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक करोड़ 88 लाख 80 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है।

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 24 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 96 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 47 हजार मामले दर्ज किए गए।

  • अमेरिका:   केस- 14,761,317, मौत- 285,481
  • भारत:        केस- 9,608,418, मौत- 139,736
  • ब्राजील:      केस- 6,534,951, मौत- 175,981
  • रूस:          केस- 2,402,949, मौत- 42,176
  • फ्रांस:         केस- 2,268,552, मौत- 54,767
  • स्पेन:          केस- 1,699,145, मौत- 46,252
  • यूके:           केस- 1,690,432, मौत- 60,617
  • इटली:        केस- 1,688,939, मौत- 58,852
  • अर्जेंटीना:   केस- 1,454,631, मौत- 39,512
  • कोलंबिया:  केस- 1,352,607, मौत- 37,467
किस देश में हुई कितनी मौत?

वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 175,981 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है। 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (108,173), ब्रिटेन (60,617), इटली (58,852), फ्रांस (54,767), ईरान (49,695), स्पेन (46,252), रूस (42,176), अर्जेंटीना (39,512), कोलंबिया (37,467), पेरू (36,195) और दक्षिण अफ्रीका (21,963) हैं।

दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है। दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 10 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। वहीं 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER