UP News / योगी सरकार की कैबिनेट का कल हो सकता है विस्तार, जानिए राजभर सहित कौन-कौन बनेगा मंत्री

Zoom News : Mar 04, 2024, 10:20 PM
UP News: कई महीनों के कयासों के बाद योगी आदित्यनाथ की कबिनेट का विस्तार कल मंगलवार को हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, RLD से दो और दारा सिंह चौहान को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कल आगरा दौरे से वापस लौटने के बाद विस्तार हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरएलडी से राजपाल बालियान (आरएलडी), सुभासपा से ओपी राजभर (एसबीएसपी),  बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेटमंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं राज्य मंत्री  के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार के कयास पिछले साल अक्टूबर से लगाया जा रहा था, लेकिन हो नहीं रहा था। वहीं पिछले दिनों ओपी राजभर के नाराजगी जताने के बाद अब इसकी संभावना ज्यादा बनती हुई दिख रही हैं।

पूर्वांचल राज्य बनाकर बनूंगा सीएम- राजभर 

लोकसभा चुनावों से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी अगली रणनीति का खुलासा किया है। राजभर ने कहा कि वो जल्द उत्तर प्रदेश को अलग कर पूर्वांचल राज्य बनाएंगे और खुद पूर्वांचल राज्य का मुख्यमंत्री बनेंगे। सिकंदरपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित वंचित शोषित हक अधिकार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा आगे कहा, "तब राजभरों को आवास, शौचालय नहीं मांगना पड़ेगा, जहां उसका मुख्यमंत्री जाएगा पूरा प्रशासन उसके पीछे होगा, तब वह पूछेंगे आवास क्यों नहीं बना, शौचालय क्यों नहीं बना?" राजभर ने कहा, "थोड़ी सी और ताकत दे दो, पूर्वांचल राज्य बनाकर राजभरों की सरकार बना दूंगा। उस पर अंदरखाने काम कर रहा हूं।" 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER