Salman Khan Threat / मूसेवाला जैसा होगा तुम्हारा हाल... Salman Khan को मिली जान से मारने की धमकी, तो सहमा खानदान

Zoom News : Jun 06, 2022, 05:57 PM
Salman Khan Threat: हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कई लोगों ने उन पर एक साथ हमला किया और करीब 25-30 गोलियां चलाईं। इस हमले में उनकी जान चली गई। सिद्धू मूसेवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। इस बीच सलमान खान को भी जान से मारने का धमकी भरा खत मिला जिस के बाद उनके फैंस व परिवार परेशान नजर आ रहे है।

दरसल सलमान खान के पिता यानी सलीम खान सुबह जॉगिंग के लिए गए, जहां वह बेंच पर बैठे थे, तो उन्हें एक पत्र मिला जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को धमकी दी गई थी, पत्र में लिखा था कि सलमान का भी मुसेवाला जैसा हाल कर देगे, इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पूरा परिवार डरा हुआ ओर मुंबई की बांद्रा पुलिस में इसकी FIR दर्ज करवायी गयी है, जिसके बाद सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि धमकी देने वाले मामले में चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसमें सलमान के पिता और गीतकार सलीम खान भी शामिल हैं। पुलिस आज सलमान खान का बयान दर्ज करने जा रही है। 

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने पुष्टि की कि बांद्रा में बैंडस्टैंड में अभिनेता सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और रविवार सुबह उनके आवास के पास एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अभिनेता को दी गई सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बांद्रा पुलिस के अलावा मुंबई पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सलमान के पिता सलीम खान ने बताया की वह रोज की तरह सुबह  morning वॉक पर गये थे, वहां एक बेंच पर जाके बैठे तो वहां पर उन्हे एक पत्र मिला जिसमे सलमान को मारने की धमकी दे रखी थी, पत्र मिलने के बाद उन्होने मामले को पुलिस में दर्ज करवाया। 

 मामला दर्ज होने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां एक तरफ मुसेवाला की हत्या से सारा देश सदमे था वहीं अब देश के सुपरस्टार को ऐसे धमकी पत्र मिलेन पर उनके फैंस ओर परिवार काफी डरे हुए। सलमान के भाई अरबाज व सोहेल को जब ये खबर मिली तो वो दोड़े-दोड़े गैलेक्सी पुहुंच गये, वहां पर अपने भाई व पिता का हाल जाना।

वहीं दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि पुलिस बांद्रा बैंडस्टैंड के पास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को अभी तक इस मामले में कुछ भी ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। धमकी भरे पत्र में जी बी एल बी लिखा था। क्या इसका मतलब गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई, मुंबई पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। महाराष्ट्र में पुलिस दोनों के गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


सलमान खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इधर, मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल और डीसीपी मंजूनाथ शेंगे ने भी सलमान के परिवार वालों और अन्य लोगों से पूछताछ की।


सलमान खान इन दिनों अबू धाबी में हैं। वह आईफा अवॉर्ड्स 2022 को होस्ट करने के लिए वहां गए थे। इस अवॉर्ड शो का आयोजन 4 जून को किया गया था, जहां सलमान खान और कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स एक साथ मस्ती करते नजर आए। सलमान खान ने वरुण धवन की फिल्म 'जुग-जुग जियो' के नच पंजाबन गाने पर डांस भी किया। इसके साथ ही वह अभिषेक बच्चन के साथ बैठे भी नजर आईं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER