Cricket / शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

Zoom News : Mar 12, 2023, 11:07 AM
2000 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले जहीर की गिनती भारतीय क्रिेकट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होती है। भारत ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 2014 में भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।


'चक दे इंडिया' से फेमस हुईं सागरिका 

सागरिका मूवी 'चक दे इंडिया' में प्रीति सबरवाल के किरदार से फेमस हुई थीं.  महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में जन्‍मी सागरिका साल 2007 में फिल्‍म 'चक दे इंडिया' में हॉकी खेलते नजर आईं. इसके बाद वह साल 2009 में फिल्‍म 'फॉक्‍स' में उर्वशी माथुर के किरदार में नजर आ चुकी हैं.



फिल्मी है प्रेम कहानी

जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात खास दोस्तों के जरिए हुई थी। एक पार्टी में दोनों मिले थे। कुछ समय बाद जहीर और सागरिका एक-दूसरे को डेट करने लगे। उनके रिश्ते की चर्चा होने लगी थी। लेकिन दोनों कभी साथ नजर नहीं आते थे। युवराज सिंह की शादी में पहली बार जहीर खान और सागरिका साथ नजर आए थे।


शादी के लिए नहीं मान रहे थे घर वाले

जहीर खान के घर वाले सागरिका से शादी के लिए नहीं मान रहे थे। उन्हें अपने घर वालों को मनाने में काफी मुश्कलों का सामना करना पड़ा था। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई। फिल्म पूरी देखने के बाद परिवार शादी के लिए राजी हो गया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2017 सीजन के दौरान जहीर खान और सागरिका घाटगे ने सगाई की थी। इंस्टाग्राम उन्होंने अपनी फोटो डालकर इसकी घोषणा की थी। 23 नवंबर को दोनों ने कोर्ट मैरेज किया।


शाही परिवार से है नाता

सागरिका घाटगे का नाता शाही परिवार से है। उनका कोल्हापुर के शाहू महाराज से रिश्ता है। उनके पिता कागल रॉयल फैमली से हैं। वहीं उनकी उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के तुकोजीराव होल्कर III की बेटी हैं।


ऐसा रहा है जहीर खान का करियर

जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 311, वनडे में 282 और टी20 में 17 विकेट हैं। उन्होंने टेस्ट में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी 75 रनों की पारी भी खेली है।


ईशा शरवानी के साथ हुआ था ब्रेकअप

सागरिका से पहले जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे. आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान दोनों की शादी की खबरें आई थीं लेकिन बाद में इनका रिश्ता खत्म हो गया. ईशा शरवानी के बाद सागरिका घाटगे जहीर खान की जिंदगी में आईं. 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER