विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए मॉल से कूदे लोग

Greater Noida News: नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए मॉल से कूदे लोग
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल में भीषण आग लग गई है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। इसमें अंदर फंसे 3 लोग बिल्डिंग के शीशा तोड़कर बचने के लिए बाहर आ गए। कुछ देर लटकने के बाद जब मदद नहीं मिली तो तीनों कूद गए।

गिरने की वजह से इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बिल्डिंग में कई लोगों को फंसे होने की सूचना है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। पुलिस ने एरिया को सील किया है। भीड़ को मॉल से दूर किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। मीडिया कर्मी की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। बिल्डिंग में धुआं भरे होने की वजह से दमकल कर्मी अंदर नहीं घुस पाए। इसके चलते दमकल कर्मियों बिल्डिंग के शीशे तोड़ दिए।

विज्ञापन