UP assembly election: यूपी में उलटफेर नहीं कर सकी SP, पर नेताजी का 100% रहा स्ट्राइक रेट

UP assembly election - यूपी में उलटफेर नहीं कर सकी SP, पर नेताजी का 100% रहा स्ट्राइक रेट
| Updated on: 11-Mar-2022 07:35 AM IST
UP assembly election | यूपी में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में फिर सरकार बना ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी जी तोड़ कोशिश के बाद भी उलटफेर करने में विफल रही है लेकिन, फिर भी नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव सौ फीसदी स्ट्राइक रेट बनाने में कामयाब रहे।

यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 150 से रैलियां, रथयात्रा, रोड-शो, जनसभाएं व कार्यकर्ता सम्मेलन किए। इसके जरिए 200 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र कवर हुए थे। इसमें सपा सवा सौ सीटें जीतने में कामयाब रही। 

मुलायम सिंह यादव ने दो जगह करहल व मल्हनी में जनसभाएं की थीं। यह दोनों सीटें सपा जीत गई। पूर्व सांसद डिंपल यादव ने जौनपुर में मंडियाहू, मछली शहर व कौशांबी की सिराथु, मंझनपुर व चायल में सभाएं कीं। राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी ने इन्हीं सीटों पर जाकर जनसभाएं कीं। अखिलेश ने 14 जिलों में जाकर समाजवादी विजय रथयात्रा निकाली।

अखिलेश यादव- 200               75 सीट जीतीं (रात नौ बजे तक)

डिंपल यादव- 5                       5 जीतीं 100 प्रतिशत

जया बच्चन- 5                         5 जीतीं 100 प्रतिशत

मुलायम सिंह यादव 2 (करहल व मल्हनी) 2 जीतीं 100 प्रतिशत

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।