RR vs MI Live Score, IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
RR vs MI Live Score, IPL 2022 - लगातार 8 हार के बाद मुंबई ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
IPL 2022 के 44 मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। MI के सामने 159 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव (51) टॉप स्कोरर रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 35 रन बनाए। मौजूदा टूर्नामेंट में शुरुआती 8 मैचों में मिली लगातार हार के बाद मुंबई की ये पहली जीत रही।
टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि MI ने ये मैच कप्तान रोहित शर्मा के 35वें जन्मदिन के मौके पर जीता है। वहीं, RR की 9 मैचों में ये तीसरी हार है। टीम ने अब तक 6 मैच जीते हैं।
इससे पहले RR ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 158/6 का स्कोर बनाए थे। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। वहीं, मुंबई की ओर से रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। एक बार फिर वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैच में वह 5 गेंद में 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। आज हिटमैन का जन्मदिन था ऐसे में सभी फैन को लगा आज रोहित का बल्ला बोलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है।
ईशान भी नहीं खेल पाए बड़ी पारीवहीं, रोहित के जोरीदार ईशान किशन को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वो भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। किशन के बल्ले से 18 गेंद में 26 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 144.44 का था।
बटलर का 14वां अर्धशतकमैच में जोस बटलर ने सधी हुई पारी खेलते हुए 48 गेंदों में अपने IPL करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। मैच में जोस के बल्ले से 52 गेंद में 67 रन निकले। अपनी पारी में बटलर ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 128. 84 का था। बटलर ने ऋतिक शौकीन के एक ओवर में चार छक्के लगाए।
पडिक्कल का बल्ला नहीं चलाRR का पहला विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गिरा। वह ऋतिक शौकीन की गेंद पर 15 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका कैच लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड ने पकड़ा। पहले विकेट के लिए पडिक्कल और बटलर ने 26 रन जोड़े।
7वें ओवर में सैमसन ने ऋतिक के ओवर में 3 गेंदों के अंदर 2 छक्के लगाए। वह बढ़िया लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू को IPL में अपना पहला मैच खेल रहे कुमार कार्तिकेय ने आउट किया।
पावर प्ले में RR का स्कोर 40/1 था।ऋतिक शौकीन ने पडिक्कल को आउट कर IPL में अपना पहला विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XIराजस्थान की टीम ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, मुंबई की टीम में 2 बदलाव हुए। जयदेव उनादकट की जगह कुमार कार्तिकेय सिंह और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दिया गया।
RR: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
MI: ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा (c), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
ऑक्शन में की गई गलतियों का खामियाजा भुगत रही है मुंबईमुंबई के लिए इस बार कुछ भी बेहतर नहीं रहा। ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों के चयन में टीम मैनेजमेंट मात खा गया। ईशान किशन पर पानी की तरह पैसे बहाना भी MI को भारी पड़ा। जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज बगैर किसी जोड़ीदार के बेबस नजर आ रहे हैं। अगर बुमराह एक छोर से अच्छी गेंदबाजी कर भी देते हैं तो दूसरे छोर से बल्लेबाज आसानी से रन बटोर लेते हैं।
मुंबई को अगर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करनी है तो बड़े खिलाड़ियों को नाम के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा। अब तक तो 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' वाली कहावत ही चरितार्थ होती दिखाई पड़ी है।