भारत बचाओ रैली: सोनिया बोलीं- अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल, नागरिकता संशोधन कानून से भारत की आत्मा तार तार हुई है

भारत बचाओ रैली - सोनिया बोलीं- अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल, नागरिकता संशोधन कानून से भारत की आत्मा तार तार हुई है
| Updated on: 14-Dec-2019 04:05 PM IST
नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी-शाह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। नागरिकता संशोधन कानून से भारत की आत्मा तार तार हुई है। देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है।

सोनिया गांधी ने कहा, ‘’आज नौजवान नौकरी पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं। दशकों से ऐसी बेरोजगारी नहीं थी, लेकिन अब हर ओर बेरोजगारी है। हम देश के लिए कठोर संघर्ष कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘’बेरोजगारी की वजह से अब पूरे परिवार की आत्महत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। आज रोजमर्रा की चीजों की कीमत महंगी होने से लोगों की नींद हाराम हो गई है।’’

सोनिया ने आगे कहा, ''हमारी माता बहनों के लिए हम संघर्ष करेंगे। आज पूरा देश पूछ रहा है कि सबका साथ-सबका विकास कहां है। मोदी की गलत नीतियों की वजह से देश बर्बाद हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘’ नोटबंदी लागू करने के बाद कालेधन को खत्म करने की बात की गई थी, लेकिन कालाधन मिला नहीं। वह कालाधन किसके पास है। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

सोनिया ने कहा, ‘’आज जनता का पैसा बैंकों में भी सुरक्षित नहीं है। जनता अपना पैसा घर में भी नहीं रख सकती। क्या यहीं हैं मोदी के अच्छे दिन?’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में जिसके साथ अन्याय होगा, कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। मोदी-शाह सरकार को संविधान की परवाह नहीं है। इन लोगों को बस अपनी राजनीति की परवाह है। लोगों को लड़ाओं और राजनीति करो।’’

सोनिया ने कहा, ‘’लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कोई भी कुरबानी देने को तैयार है। जनता की रक्षा करने के लिए कांग्रेस ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। आज भी कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। हम अंतिम सांस तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।’’

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।