शाहजहांपुर यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से ही गिरफ्तार किया. अब उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. जिला अस्पताल में भारी फोर्स तैनात है. एसआईटी की टीम भी जिला अस्पताल में मौजूद है.
बता दें कि लॉ की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया है. शाहजहांपुर जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद चिन्मयानंद को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा. गिरफ्तारी के बाद स्वामी चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने बताया कि उनके मुवक्किल को उनके घर से ही गिरफ्तार किया गया है.
BJP leader Swami Chinmayanand has been arrested in connection with the alleged sexual harassment of a UP law student. pic.twitter.com/6NVLU761fC
— ANI (@ANI) September 20, 2019
आरोपों को स्वामी ने बताया था साजिश
लॉ छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों पर स्वामी चिन्मयानंद का कहना था कि वह जल्द ही एक विश्वविद्यालय का निर्माण करने जा रहे थे. कुछ लोग चाहते हैं कि उसका निर्माण कार्य ना हो पाए. इसीलिए उनके खिलाफ पूरी साजिश की गई है और इसी के तहत आरोप लगाए गए हैं.