विज्ञापन

मध्य प्रदेश: टीचर ने 8वीं की छात्रा को भेजा लव लेटर, ग्रामीणों ने सिर मूंडा; मुंह काला कर गांव में घुमाया

मध्य प्रदेश: टीचर ने 8वीं की छात्रा को भेजा लव लेटर, ग्रामीणों ने सिर मूंडा; मुंह काला कर गांव में घुमाया
विज्ञापन

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore) में क्लास 8th की स्टूडेंट को लव लेटर भेजे जाने पर आग-बबूला ग्रामीणों ने एक प्राइवेट स्कूल के टीचर को जमकर पीटते हुए उसका आधा सिर मूंड दिया। इसके साथ ही टीचर के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे इसी हालत में पूरे गांव में घुमाकर जलील किया।

पुलिस ने टीचर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद टीचर को 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मानपुर पुलिस थाने के प्रभारी हितेंद्र राठौड़ ने रविवार को बताया कि, 'घटना को लेकर इंदौर से करीब 70 KM दूर खेड़ी सीहोद गांव में 24 वर्षीय टीचर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में IPC तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत FIR दर्ज की गई है।

लव लेटर न लेने पर दी थी छात्रा को धमकी

राठौड़ ने बताया, 'शिक्षक पर आरोप है कि वह उसके स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा का पीछा करता था। उसने नाबालिग लड़की को हाल ही में प्रेम पत्र भी भिजवाया था।' थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षक पर यह इल्जाम भी है कि उसने आठवीं की छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने उसका प्रेम निवेदन स्वीकार नहीं किया, तो लड़की के परिवार को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी संबद्ध धाराओं में FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने कहा, 'घटना में शामिल ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।'

विज्ञापन