Uttar Pradesh: थाने पहुंची महिला बोली, प्रेमी-पति दोनों चाहिए, जवाब सुनकर सभी हैरान

Uttar Pradesh - थाने पहुंची महिला बोली, प्रेमी-पति दोनों चाहिए, जवाब सुनकर सभी हैरान
| Updated on: 03-Jul-2022 04:31 PM IST
Uttar Pradesh | यूपी में पति-पत्नी और वो का किस्सा सामने आया है। यहां महिला अपने पति के साथ एक घर में रहती थी। इसी घर में महिला का प्रेमी भी रहता था। इसकी जानकारी उसके पति को नहीं थी। महिला दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाह रही थी। महिला का प्रेमी उसके पति के काम में भी हाथ बंटाता था। एक दिन महिला का पति गांव में ही हो रही भागवत सुनने चला गया। घर में महिला और उसका प्रेमी था।

दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। इसकी जानकारी किसी तरह उसके पति को हो गई तो वह रास्ते ही घर वापस आ गया। दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर पति का खून खौल उठा। उसने दोनों की पिटाई लगा दी, इसके बाद तीनों थाने पहुंच गए।  पूछताछ में महिला पति और प्रेमी में से किसी को भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। शनिवार की शाम 3 बजे तक उसे फैसला करने का वक्त मिला था। बात नहीं बनी तो पुलिस ने पति और प्रेमी दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

मामला दो दिन पुराना है।  मैनपुरी जिले के औंछा गांव निवासी पति गांव में चल रही भागवत कथा को सुनने गया था। गांव के ही एक युवक की सूचना पर वह अचानक घर पहुंच गया। जहां उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने प्रेमी की तबीयत से धुनाई की और पति ने पुलिस बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी हुई है।

उसके 3 पुत्र एक पुत्री है। हालांकि 13 वर्ष से ही वह अपने प्रेमी से भी जुड़ी हुई है। तीन माह से प्रेमी पति के साथ ही उसके घर में रह रहा है। खेतीबाड़ी का काम निपटाता है। थाने में महिला के सामने पुलिस ने शर्त रखी कि वह प्रेमी के साथ जाएगी या पति के साथ तो वह दोनों के साथ ही रहने की जिद करने लगी।

तीन महीने से प्रेमिका और उसके पति के साथ रह रहा था प्रेमी

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया  तीन माह से प्रेमी पति के साथ ही उसके घर में रह रहा है। खेतीबाड़ी का काम निपटाता है। थाने में महिला के सामने पुलिस ने शर्त रखी कि वह प्रेमी के साथ जाएगी या पति के साथ तो वह दोनों के साथ ही रहने की जिद करने लगी। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने पति और प्रेमी पर कार्रवाई करा दी।

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

शाहजहांपुर जिले के बंडा में बीस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ गई विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन विवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बंडा क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस की ही विवाहिता के साथ अब से करीब 2 वर्ष पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। 17 मई को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पत्नी की तलाश करने की पुलिस से गुहार लगाई। शनिवार को बंडा पुलिस ने 20 दिन बाद प्रेमी व प्रेमिका को बरामद कर लिया, लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।