नवरात्रि के दौरान हुए तीन हादसे / मैनपुरी में 11 श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, लौट रहे थे नेजा चढ़ाकर

Zoom News : Apr 10, 2022, 08:53 AM
मैनपुरी में नवरात्रि के दौरान माता रानी के दर्शन करने श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। नवरात्रि के दौरान तीन हादसे हुए, जिसमें अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।  श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम शनिवार देर रात मकान में घुस गई। जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालु नेजा चढ़ाकर लौटे थे। यह मामला दन्नाहार के गांव हरीसिंह पुर हलपुरा का है। 

देर रात हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल और आगरा में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए हैं। रात करीब पौने 11 बजे हादसा हुआ। शीतला देवी मंदिर से नेजा चढ़ाकर श्रद्धालु लौटे थे।

इन लोगों की हुई मौत

कोतवाल सिंह 55 निवासी हरीसिंह पुर

रामवीर चौहान निवासी हलपुरा थाना दन्नाहार

वहीं, शुक्रवार रात को कोतवाली क्षेत्र में भी हादसा हुआ था। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये श्रद्धालु भी शीतला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ा कर लौट रहे थे। 4 अप्रैल की रात को औंछा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ था। यहां भी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी थी, जिसमें 4 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। यह चारों फिरोजाबाद के रहने वाले थे।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER