Corona In India / देश में 132 दिन बाद 30 हजार से कम कोरोना के नए केस, रिकवरी रेट 97.39% पर पहुंचा

Zoom News : Jul 27, 2021, 09:46 AM
नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus In India) के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में भारत में 132 दिनों 30 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए । हालांकि  400 से अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं 42 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। इसके साथ एक्टिव मामलों की संख्या 124 दिनों के बाद 4 लाख से कम हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Mohfw) के अनुसार एक दिन में देश में 29,689 नए मामले पाए गए। वहीं 415 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 42,363 लोग डिस्चार्ज हुए। मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 13,089 एक्टिव मामलों की कमी आई। अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 3,98,100 एक्टिव केस,3,06,21,469 डिस्चार्ज और 4,21,38 मृतकों की संख्या है। देश में अब तक कोरोना के कुल पुष्ट मामले 31,440,951 हो चुके हैं। वहीं ICMR के अनुसार देश में सोमवार को 17,20,110 सैंपल्स की जांच हुई। अब तक पूरे देश में 4,59,16,4121 सैंपल्स की जांच हुई।

इससे पहले मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 44।19 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में, महाराष्ट्र सोमवार को एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को टीके की 66 लाख खुराक दी गई। उसने कहा कि 18-44 वर्ष आयु वर्ग में सोमवार को 7,20,900 टीके पहली खुराक के रूप में और 3,49,496 टीके दूसरी खुराक के रूप में लगाए गए।

टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से देश भर में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 14,19,55,995 लोगों को उनकी पहली खुराक और 65,72,678 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी है। मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER