दुनिया / मेक्सिको समुद्री तट पर रहस्यमयी तौर पर मरी हुई मिली 137 सील मछलियां, जांच जारी

News18 : Sep 16, 2020, 06:51 AM
मेक्सिको। मेक्सिको के समुद्र तट (Mexican Sea Coast) पर 137 सील मछिलयां (Sea Lions) बहकर आ गईं। मेक्सिको प्रशासन (Mexican Administration) इन मछलियों की रहस्यमयी तरीके से हुई मौत की जांच कर रहा है। अभी तक इनके मरने का कारण साफ़ नहीं हो पाया है। देश के पर्यावरण संरक्षण विभाग ने कहा कि इन सील मछलियों के शरीर पर जाल में फंसने से लगने वाली चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं और न ही नाव से टकराने के निशान मिले। आम तौर पर सील मछलियों के मरने के यही दो प्रमुख कारण होते हैं। सबसे पहले 2 सितंबर को इनके मरने की सूचना अधिकारियों को दी गई। बाजा कैलिफ़ोर्निया सुर के राज्य में कोमोंडू के क्षेत्र में प्रशांत तट के 80-मील की दूरी पर ये मरी हुई मछलियां पाई गईं।


सील एक संरक्षित प्रजाति

कैलिफ़ोर्निया की सील मछलियां मेक्सिको में एक संरक्षित प्रजाति मानी जाती हैं लेकिन यह विलुप्त होने की कगार पर नहीं है। स्मिथसोनियन नेशनल जू एंड बायोलॉजी इंस्टीट्यूट के अनुसार आम तौर पर सील की आयु 15 से 20 साल रहती है लेकिन मानव देखभाल मिलने पर ये और लम्बा जीवन जीते हैं। एक व्यस्क नर सील आठ फीट लंबे (2.4 मीटर) तक बड़े होते हैं और उनका वजन 600 पाउंड (454 किलोग्राम) तक होता है, जबकि मादा सील लगभग छह फीट लंबी (1.8 मीटर) होती हैं और उनका वजन औसतन 220 पाउंड (100 किलोग्राम) होता है।

सील को उसकी बुद्धिमत्ता और खिलंदड़े स्वभाव के लिए जाना जाता है। यह जानवर अत्यधिक सामाजिक होता है और कनाडा से मैक्सिको के दक्षिणी सिरे के बीच पानी में एक साथ तैरते हुए यात्रा करते हैं। दी मरीन मैमल सेंटर ने कहा कि सभी समुद्री जानवरों में कुपोषित होने पर, कैंसर या निमोनिया से पीड़ित होने या मछली पकड़ने के जाल में फंसे पाए जाने पर सील का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटना में 500 से अधिक सील के भूखे बच्चे वर्ष 2015 में कैलिफ़ोर्निया तट पर आ गए थे, जो अपने सामान्य आकार के आधे से भी कम थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER