TAMIL NADU / 17 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पॉक्सो एक्ट में 12 वर्षीय लड़का गिरफ्तार

तमिलनाडु के तंजावुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल के किशोर को लड़की को कथित तौर पर गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु के तंजावुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल के किशोर को लड़की को कथित तौर पर गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

तंजावुर ऑल वूमेन पुलिस ने यहां यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सरकारी राजा मिरसुदर अस्पताल में पुलिस चौकी से सूचना मिली कि कुछ दिन पहले 17 साल की एक बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया है।  

लड़की से पूछताछ करने पर पता चला कि वह और 12 साल का लड़का पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे और और वह उससे गर्भवती हो गई। पुलिसकर्मी ने लड़के पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तंजावुर के सरकारी गृह में रखा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER