प्राकृतिक आपदा / बिजली गिरने से 19 की मौत

पटना । बिहार में गुरुवार को बिजली (ठनका) गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में गोपालगंज के 9, सीवान के 4 और मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया के 2-2 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सीवान के भगवानपुर और अरुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

पटना  बिहार में गुरुवार को बिजली (ठनका) गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में गोपालगंज के 9, सीवान के 4 और मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया के 2-2 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सीवान के भगवानपुर और अरुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया।

गोपालगंज में 9 की मौत
गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर खेत में काम कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बरौली में दो, सोनबरसा और खजूरिया में एक-एक मौत हुई है।

12 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल है। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में तीन सिस्टम सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में आगे बढ़ेगा और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा। मानसून ट्रफ भी 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व की तरफ से हवाएं चलेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER