Bihar Assembly elections 2020 / बिहार में आज दूसरे चरण की 17 जिलों की 94 सीटों पर होगा मतदान

Zoom News : Nov 03, 2020, 06:23 AM
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 17 जिलों की 94 सीटों पर आज मतदान होना है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव उन नेताओं में से हैं, जिनकी किस्मत दूसरे चरण के मतदान में दांव पर है। तेजस्वी यादव जहां राघोपुर से मैदान में हैं, वहीं तेजप्रताप यादव हसनपुर से किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं, बिहार के साथ-साथ बुधवार को दस अन्य राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान होना है। वर्तमान में, इन राज्यों की विधानसभाओं में 63 सीटें खाली हैं। इनमें से 56 सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनावों के नतीजे 10 नवंबर को बिहार चुनाव के साथ ही घोषित किए जाएंगे।

कहां कितनी सीटों पर मतदान करना है

मध्य प्रदेश -28

उत्तर प्रदेश - -

गुजरात 8

कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड -2

तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा - 1

मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, अगले साल केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस वजह से 7 सीटों पर उपचुनाव टाल दिए गए हैं।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER