ऑटो / एयरपोर्ट जाने के लिए उबर से कैब बुक कर रही थी महिला, ऑप्शन में सबसे सस्ती मिली हेलीकॉप्टर राइड

अगर कैब सर्विस से कार से सस्ती हेलीकॉप्टर सर्विस मिले तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क की एक महिला के साथ हुआ। महिला ने उबर ऐप से कार बुक की, तो सबसे सस्ता ऑप्शन हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा था। अगर वह उबर एक्स लेती है, तो उसे 126.84 डॉलर देने पड़ेंगे। इसी जगह उसे तीसरा ऑप्शन हेलीकॉप्टर का भी दिखाई दिया। इसके लिए उसे केवल 101.39 डॉलर ही खर्च करने पड़ते।

ऑटो डेस्क | ऑनलाइन कैब सर्विस ने भले ही लोगों की यात्रा को आसान बनाने का काम किया है, लेकिन कई बार ये सर्विस लोगों की परेशानी का सबब भी बन जाती हैं। कैब सर्विस समय और जाम के हिसाब से ही अपने रेट तय करती हैं। लेकिन सोचिए अगर कैब सर्विस से कार से सस्ती हेलीकॉप्टर सर्विस मिले तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क की एक महिला के साथ हुआ। महिला ने उबर ऐप से कार बुक की, तो सबसे सस्ता ऑप्शन हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा था।

एक महिला ने अपने घर से जॉनी एफ केनेडी एयरपोर्ट जाने के लिए उबर बुक की थी। जब उसने उबर बुक की तो उसे दिखाई दिया कि अगर वह उबर एक्स लेती है, तो उसे 126.84 डॉलर देने पड़ेंगे। इसी के साथ अगर वह कैब पूल करती है तो उसे 102.56 डॉलर देने पड़ेंगे। इसी जगह उसे तीसरा ऑप्शन हेलीकॉप्टर का भी दिखाई दिया। इसके लिए उसे केवल 101.39 डॉलर ही खर्च करने पड़ते।

निकोल ने उबर एप का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। इस तस्वीर को 7.7 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है जबकि 1।5 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। निकोल के ट्वीट पर लोगों ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्हें हेलीकॉप्टर ऑप्शन चुन लेना चाहिए था। हालांकि, कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि हेलीकॉप्टर निकोल को कहां पिक करता।

ट्विटर पर कई लोगों के कहने के बाद भी निकोल ने हेलीकॉटर राइड नहीं लेने का फैसला किया। अपने एक कमेंट में उन्होंने लिखा। मेरे पास एक बड़ा बैग है लेकिन हेलीकॉप्टर में केवल हाथ में पकड़ने वाला ही बैग लेकर जाया जा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER