Tarak Mehta / क्या मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी ‘तारक मेहता’? रियलिटी शो का मिला ऑफर

Zoom News : May 22, 2022, 10:17 PM
Tarak Mehta | ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स को तगड़ा झटका लगा जब पता चला कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं। ‘तारक मेहता’ का हर किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। ऐसे में किसी भी कलाकार के शो छोड़ने पर फैन्स को निराशा होती है। ऐसी खबरें हैं कि शैलेश और प्रोड्यूसर के बीच अनबन थी। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी पर ‘वाह भाई वाह’ शो करने वाले हैं। इसका टीजर भी सामने आ चुका है। अब ऐसा लग रहा है सीरियल को एक और झटका लगने वाला है। खबरें हैं कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कहने वाली हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' का मिला ऑफर

मुनमुन दत्ता को लेकर पहले भी कई बार कयास लगाए जाते रहे हैं कि वह शो छोड़ने वाली हैं लेकिन उन्होंने हर बार इससे इनकार किया। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन 2 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो चुकी है। मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लेंगी कि नहीं इसके बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से मेकर्स और फैन्स निराश होंगे।

‘बिग बॉस 14’ में दिखीं थीं मुनमुन

मुनमुन दत्ता वैसे ‘बिग बस 15’ में बतौर चैलेंजर नजर आई थीं। उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी टिकट टू फिनाले टास्क के लिए पहुंचे थे। मुनमुन अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ करती हैं जल्द ही यह भी कन्फर्म हो जाएगा। बस उसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER