Bollywood / Sushant ने निधन के बाद फरहान की गर्लफ्रेंड Shibani के साथ स्पॉट हुईं Rhea Chakraborty, पहुंची डिनो मोरिया के घर!

Zoom News : Jun 29, 2020, 07:49 AM

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से लगातार पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस ने उन्हें दो बार पूछताछ (Police interrogation with Rhea) के लिए बुलाया। इस दौरान ये भी खबरें सामने आई कि रिया ने पुलिस ने पहली पूछताछ में कुछ चीजें छुपाई थीं जिसके कारण उन्हें दोबारा बुलाया गया था। अब रिया चक्रवर्ती को पहली बार बाहर स्पॉट किया गया। वो एक्टर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar girlfriend Shibani Dandekar) के साथ उनके घर जाती हुई दिखाई दीं। रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Rhea Shibani photos viral) हो रही हैं। मुंबई के बांद्रा में रिया को शिबानी लेने पहुंची और फिर वो उनके साथ अपने करीबी दोस्त डिनो मोरिया (Dino Morea) के घर चली गईं।


रिया चक्रवर्ती और शिबानी दांडेकर एक दूसरे के बहुत अच्छे (Rhea Shibani close friends) दोस्त हैं। शायद इसीलिए रिया, शिबानी के घर गई हों। हालांकि इसका असल कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। फोटो में देखा जा सकता है कि रिया ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है जबकि शिबानी ने जींस के साथ वाइट टॉप पहना हुआ है। सुशांत के निधन के बाद रिया को पहली बार उनके घर से निकलते हुए स्पॉट किया गया है। जिसके कारण उनकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


खबरें ये भी हैं कि रिया और शिबानी एक्टर डिनो मोरिया (Rhea Shibani at Dino home) से मिलने उनके घर गए। इसके पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। रिया इस दौरान काफी परेशान भी दिखाई दीं। गौरतलब हो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की एक कर्मचारी के पोस्ट के जरिए खबर सामने आई कि रिया अपने और सुशांत के रिश्ते को बचाने के लिए महेश भट्ट से सलाह लिया करती थीं। वो उनसे मिलने ऑफिस जाती थी या फोन पर बात करती थीं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER