Bollywood News / अक्षरा सिंह ने हाथ में बंदूक, जालिम अदाएं और कातिलाना नजरों से उड़ाया गर्दा- वीडियो मचा रहा बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाई है। वहीं वो भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस भी कहलाती हैं तभी तो अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फैंस उनकी अदाएं देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो ही आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Bollywood News: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाई है। वहीं वो भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस भी कहलाती हैं तभी तो अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फैंस उनकी अदाएं देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो ही आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में अक्षरा अपने तेवर दिखाकर लोगों के होश उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। 

अक्षरा का गाना उड़ा रहा गर्दा

जी हां हाल ही में, भोजपुरी एक्ट्रेस और सिगंर अक्षरा सिंह का नया गाना 'लइकिन के तेवर' रिलीज हुआ, जिसमें अक्षरा सिंह का स्वैग कमाल का दिख रहा है।एक हाथ में बंदूक लिए गाने में अक्षरा सिंह एकदम बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं और यहां वह गर्ल पॉवर की बात कर रही हैं। इस  गाने में उनका एकदम अनदेखा और ग्लैंरस अंदाज देखने को मिल रहा है।  फैंस काॅमेंट कर उनके इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फैंस इसके जरिए अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने सुरीले स्वर और दमदार अंदाज में प्रस्तुत किया है इस गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। अक्षरा का ये गाना सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। 

अक्षरा सिंह के बारे में 

बता दें कि  भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया हैं। वहीं अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शुरू से ही चर्चा में रही हैं। अक्षरा सिंह का नाम सुपरस्टार पवन सिंह से जुड़ा था। फिलहाल इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और आए दिन अपनी ऐसी ही तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER