Yeh Rishta Kya Kehlata Hai / अक्षरा हो जाएगी प्रेग्नेंट, लेकिन बिना ये जाने अभिमन्यु कर देगा बड़ी गलती

Zoom News : Nov 12, 2022, 04:21 PM
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद अब अक्षरा और अभिमन्यु अपने रिश्ते की मिठास और बढ़ा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और हर मोमेंट को एक-दूसरे के साथ बिता रहे हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि अभिमन्यु, अक्षरा को घर से बाहर कर देगा। लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा ट्विस्ट और आने वाला है। सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा, प्रेग्नेंट हो जाएगी। हालांकि इस बारे में पता चलने से पहले ही अभिमन्यु, अक्षरा को बाहर कर देगा। वह खुद इस बड़ी खुशखबरी से अंजान होगा। वहीं अक्षरा भी ऐसे समय में अभिमन्यु द्वारा किए गए फैसले से सदमे मे आ जाएगी और कभी वापस नहीं आने की कसम खाएगी।

नील अस्पताल से गायब

अस्पताल में इमरजेंसी आती है क्योंकि कुछ बच्चों को अस्पताल में लाया जाता है जो फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। इसके बारे में पता चलते ही अभिमन्यु और अक्षरा अस्पताल आ जाते हैं। लेकिन नील को सभी ढूंढ रहे हैं क्योंकि जिन चीजों की जरूरत है ट्रीटमेंट के लिए वो लॉक है और उसके लिए नील की जरूरत है। सभी नील को ढूंढ रहे हैं। अभिमन्यु भी नील को कॉन्टैक्ट करता है, लेकिन उसकी बात नहीं हो पाती।

आरोही, नील को फंसा रही

वहीं आरोही पूरी कोशिश कर रही है नील को भड़काने में। वह नील को यही यकीन दिला रही है कि वह सिर्फ उससे प्यार करती है और उसे कुछ नहीं चाहिए। वह नील के मन में यह बात भी ले आती है कि नील की इस घर में कोई वैल्यू नहीं है। नील इमोशनल हो जाता है और अब वह आरोही से शादी करने के लिए तैयार हो जाता है। वहीं इस बात पर महिमा भी उसका पूरा सपोर्ट कर रही है क्योंकि वह भी चाहती है कि आरोही इस घर में आए और अक्षरा को यहां से बाहर निकाले।

नील और आरोही अब मंदिर में शादी कर लेंगे। दोनों बिना किसी को बताए ऐसा फैसला लेंगे और इससे दोनों परिवार को बड़ा झटका लगेगा। दोनों शादी करके सीधा बिरला हाउस जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोही के घर में आने के बाद अब बिरला हाउस में बंटवारा होगा।

महिमा को भी मिलेगा झटका

महिमा तो सोच रही है कि आरोही उसकी मुश्किलें आसान करेगी और अक्षरा के जाने के बाद जहां अभिमन्यु बिरला अस्पताल के एमडी की पोजिशन हैंडल नहीं कर पाएगा तो वह इस पोजिशन को लेगी। लेकिन महिमा को नहीं पता कि आरोही अपनी अलग प्लानिंग में है। वह खुद इस पोजिशन को पाना चाहती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER