Assam Flood / असम बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए एक करोड़

Zoom News : Aug 20, 2020, 11:46 AM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, देश के ऊपर आएं हुए किसी भी प्रकार के संकट में लोगों की मदद करने के लिए कभी भी पीछे नहीं हटते है। हर समय दरियादिली दिखाते हुए अक्षय कुमार लोगों के लिए रियल हीरो बन जाते हैं। अब उनका नाम एकबार फिर सुर्खियों में आ गया है। 

दरअसल अक्षय कुमार ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान किया है, जिसके लिए असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय कुमार ने मदद के लिए असम को एक करोड़ रूपये का दान किया है। 

असम मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "अक्षय कुमार जी का असम बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए शुक्रिया। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिखाया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।"

बता दें असम की बाढ़ की वजह से हालात काफी खराब है, और बाढ़ की वजह से लगभग लाखों लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं, जैसे- लक्ष्मी बॉम, सूर्यवंशी, बेल बॉटम, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन। बता दें अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी। 

फिलहाल अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए अपनी पूरी टीम के साथ यूके में है। फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER