Bollywood / रणबीर के बर्थडे के लिए आलिया भट्ट ने बनाया रोमांटिक प्लान

Zoom News : Sep 28, 2022, 04:15 PM
Bollywood | रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। बीती रात आलिया ने रणबीर के बर्थडे की पार्टी रखी थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे जिसमे नीतू कपूर, अयान मुखर्जी और आकाश अंबानी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वैसे बता दें कि ये बर्थडे रणबीर के लिए काफी खास है क्योंकि शादी के बाद ये एक्टर का पहला बर्थडे है और ऐसे में आलिया कुछ स्पेशल ना करे ऐसा कैसे हो सकता है। हालांकि आलिया का जो प्लान सामने आया है उसके मुताबिक आलिया ने बहुत सिंपल, लेकिन स्वीट और रोमांटिक प्लान बनाया है। 

आलिया का स्पेशल प्लान

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने जो प्लान बनाया है उसके मुताबिक आलिया पहले रणबीर के साथ लंच डेट पर जाएंगी, उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में। वहां सब रणबीर की फेवरेट चीजें ही होंगी। दोनों साथ में फिर साथ में टाइम स्पेंड करेंगे क्योंकि काम की वजह से दोनों साथ में टाइम स्पेंड नहीं कर पाते। वहीं आगे भी बेबी होने के बाद दोनों ज्यादा साथ में समय नहीं बिता पाएंगे इसलिए दोनों साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साटेड हैं और पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों को पता है कि आगे जाकर काम और बेबी की जिम्मेदारियों में दोनों बिजी हो जाएंगे तो इस वजह से दोनों जितना ज्यादा हो सके साथ में काम करने चाहते हैं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस

इसी महीने दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। पहली बार दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर आए हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी अहम किरदार में थे। वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो है।

दोनों की अपकमिंग फिल्में

अब दोनों स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो रणबीर अब फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर अहम किरदार में हैं। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसमे उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। हालांकि अभी फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है।

वहीं आलिया की बात करें तो वह अब फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदार में हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER